Hanuman Chalisa

ऐसे नोट जो अपने आप में आश्चर्य हैं

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2017 (17:31 IST)
नई दिल्ली। नोट रुपया हो, डॉलर हो या फिर यूरो, जब नोट की बात होती है तो फिर किसी और बात पर आपका ध्यान नहीं जाता है। इसलिए हम आपके लिए दुनिया के ऐसे नोटों की जानकारी लाए हैं जोकि अपने आप में अनोखे और आश्चर्य है। इनमें आकार में छोटे नोट, हाइटेक नोट, और ऐसे नोट शामिल हैं जो किसी काम के नहीं हैं। 
 
एक ऐसा भी नोट दर्शाया गया था जिसको लेकर दावा किया जाता है कि इसकी नकल करना नामुमकिन है। ये किन देशों के नोट हैं और इन्हें बनाने के पीछे की वजह क्या है, यह जानना कम रोचक नहीं होगा। पिछले दिनों गुजरात के वडोदरा में टीजेएसबी सहकारी बैंक द्वारा विश्व के विभिन्न देशों की मुद्राओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
 
इस प्रदर्शनी में जिम्बाबवे द्वारा जारी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त करने वाले 100 ट्रिलियन डॉलर का सबसे बड़ा नोट भी रखा गया था। इस प्रदर्शनी में भारत देश के कई अति दुर्लभ नोट भी रखे गए थे। इसमें शिवाजी, अकबर, औरंगजेब जैसे शासकों के शासनकाल में चलने वाली मुद्राओं का समावेश किया गया। 
 
इसमें इस्लामिक देश, इंडोनेशिया का गणपति की तस्वीर वाला 20 हजार रुपए का नोट भी शामिल था  और भारतीय रिजर्व बैंक ने स्वतंत्रता बाद पाकिस्तान को दिए गए 65 करोड़ डॉलर में से 5 रुपए का नोट लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। एक हजार रुपए का नोट भी प्रदर्शनी में रखा गया था।
 
इसके साथ ही 1978 में जारी हुए 1000 के नोट को भी प्रदर्शन के लिए रखा गया था। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य समाज में जागृति तथा लोगों में दुर्लभ और ऐतिहासिक वस्तुओं के संग्रह करने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन देना था।
 
जिम्बाबवे द्वारा जारी और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त करने वाले 100 ट्रिलियन डॉलर का सबसे बड़ा नोट भी इस प्रदर्शनी में रखा गया था। आश्चर्य की बात है कि इंडोनेशिया में 85% से अधिक आबादी मुस्लिम समुदाय की है लेकिन यहां के 20 हजार रुपए के नोटै (नोट) पर भगवान गणेश जी का चित्र होना आश्चर्यजनक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख