Weather Updates: अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठिठुरेगा उत्तर भारत, चलेगी शीतलहर

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (10:59 IST)
Weather Updates: उत्तर भारत (North India) में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (snowfall) से मैदानी इलाकों में लगातार सर्दी का सितम बढ़ रहा है। यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आती जा रही है और अब लोगों को शीतलहर (cold wave) का डर सताने लगा है।
 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक ओर जहां ठंड में बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिशों का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा पहाड़ों पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना व्यक्त की है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में अगले 3-4 दिनों तक बारिश होगी। इतना ही नहीं, 3 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। 4 दिसंबर 2022 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।
 
बंगाल के दक्षिण-पश्चिमी भाग पर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ गया है और यह कल 2 दिसंबर को भारतीय समयानुसार 5.30 बजे एक गहरे डिप्रेशन में बदल गया है। यह अक्षांश 10.5 उत्तर और देशांतर 84.1 डिग्री पूर्व के करीब था।
 
पश्चिमी विक्षोभ को हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में देखा जा सकता है। एक और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के निचले स्तर पर देखा जा सकता है। एक और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर है और उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट के पास है।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज रविवार को तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुनीता विलियम्स के बालों पर फिदा हुए ट्रंप, किया यह वादा

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रणब मुखर्जी स्मारक के पास बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन का स्मारक

कर्नाटक में स्कूलों में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगे अंडे और केले

सभी देखें

नवीनतम

J&K : कठुआ के बिलावर में लापता 3 नागरिकों के शव मिले

अब गर्मी झुलसाने को तैयार, राजस्थान में तापमान 38 डिग्री के पार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करवाया शत्रु विनाशक यज्ञ

अगला लेख