Toll Tax को लेकर खुशखबर, नहीं चुकाना होगा पैसा, नई तकनीक से होगी वसूली

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2023 (19:07 IST)
Toll Tax Collection : अगर आप भी टोल-नाकों से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही देश के सभी हाईवे से टोल नाकों को हटाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि टोल वसूलने के लिए तकनीक को चेंज किया जा रहा है। एक साल के अंदर टोल बूथों की जगह पर जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से लागू करने की योजना बनाई जा रही है।

खबरों के अनुसार, फिलहाल देश में हाईवों पर जो टोल प्लाजा बने हैं, उन पर फास्टैग के जरिए टोल वसूली की जाती है,  लेकिन लोगों का मानना है कि फास्टैग से उनका भी पूरा टोल टैक्स कट जाता है, जिन्‍होंने कम किलोमीटर ही टोल रोड का इस्तेमाल किया है। यही नहीं कई बार टोल नाकों पर लगे कैमरे फास्टैग को रीड ही नहीं कर पाते।

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश की जनता को भरोसा दिलाते हुए बताया कि एक साल के अंदर देश में नई तकनीक से टोल वसूला जाएगा।इसके पीछे सरकार का उद्देश्य सिस्टम में पारदर्शिता लाना है, ताकि किसी भी वाहन चालक से गलत टैक्स न वसूला जाए। इस नए सिस्‍टम से हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले लोगों को जल्द ही टोल नाके पर लाइन में खड़े होने से निजात मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के मुताबिक, सरकार टोल वसूलने के लिए 2 तरह के विकल्पों पर विचार कर रही है। पहले तरीके में कार का जीपीएस वाहन मालिक के बैंक खाते से सीधे टोल वसूलने में मदद कर सकता है। दूसरा विकल्प नंबर प्लेट हो सकता है। इसमें पुरानी नंबर प्लेट को बदलकर नई प्लेट लगा दी जाती है और फिर कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम के जरिए सॉफ्टवेयर की मदद से टोल वसूल किया जाता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख