NSA डोभाल ने की अपने रूसी समकक्ष से बातचीत, रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर हुई चर्चा

शांति वार्ताओं को गति देने में भारत की संभावित भूमिकाओं पर चर्चा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (12:19 IST)
Meeting of Ajit Doval and Sergei Shoigu: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने सेंट पीटर्सबर्ग में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु (Sergei Shoigu) से मुलाकात की और यूक्रेन तथा रूस के बीच संघर्ष को समाप्त कराने में भारत की संभावित भूमिका पर चर्चाओं के बीच आपसी हितों के अनेक मुद्दों पर बातचीत की।

ALSO READ: इटली की PM मेलोनी बोलीं, भारत रुकवा सकता है रूस यूक्रेन युद्ध
 
डोभाल-शोइगु की यह मुलाकात ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के एक सम्मेलन से इतर बुधवार शाम को हुई। डोभाल और शोइगु के बीच वार्ता पर रूस में भारतीय दूतावास ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और परस्पर हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

ALSO READ: यूक्रेन: रूस के सिलसिलेवार हमले, 'असहनीय पीड़ा' से गुज़र रहे हैं लोग
 
मोदी की यूक्रेन यात्रा के बाद डोभाल की रूस यात्रा : डोभाल की ये रूस यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूक्रेन की राजधानी कीव की हाईप्रोफाइल यात्रा के ढाई हफ्ते बाद हुई है। जेलेंस्की से बातचीत में मोदी ने कहा था कि युद्ध को खत्म करने के लिए यूक्रेन और रूस दोनों को बिना समय गंवाए बैठकर बात करनी चाहिए और भारत क्षेत्र में शांति बहाल करने में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है।
 
भारत शांति का पक्षधर रहा है : प्रधानमंत्री ने कहा था कि संघर्ष की शुरुआत से ही भारत शांति का पक्षधर रहा है और वे संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से भी योगदान दे सकते हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मॉस्को में शिखर वार्ता के 6 हफ्ते बाद मोदी ने यूक्रेन की यात्रा की थी। वर्ष 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यूक्रेन यात्रा थी।

ALSO READ: रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी
 
पिछले कुछ दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ताओं को गति देने में भारत की संभावित भूमिकाओं पर चर्चा हो रही है, क्योंकि भारत के दोनों देशों के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को जेलेंस्की के साथ बातचीत के बाद कहा था कि भारत और चीन युद्ध खत्म करने के लिए समाधान तलाशने में भूमिका निभा सकते हैं।
 
यह कहा था पुतिन ने : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले गुरुवार को रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच में एक पैनल चर्चा में संभावित मध्यस्थों में भारत, ब्राजील और चीन का नाम लेते हुए कहा था कि वे संघर्ष खत्म करने में भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने सहयोगियों (चीन, ब्राजील और भारत) के साथ संपर्क में हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि इन देशों के नेता इसमें पूरी रूचि दिखाएंगे और मदद का हाथ आगे बढ़ाएंगे, क्योंकि हमारे बीच विश्वास और भरोसे का रिश्ता है।
 
रूस और यूक्रेन के बीच संभावित मध्यस्थ देश कौन-कौन हो सकते हैं, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की। भारत यह कहता रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष का निश्चित रूप से वार्ता और कूटनीति के जरिए समाधान होना चाहिए।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख