Naga peace talks : NSCN-IM बोला- केंद्र ने नगा शांति वार्ता को 'बेतुका' बना दिया है

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2023 (21:37 IST)
दीमापुर। उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम (NSCN-IM) ने मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इस समय जारी नगा शांति वार्ता पूरी तरह ‘बेतुकी’ हो गई है।
 
नगा विद्रोहियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार का रवैया गंभीर नहीं है और इस वजह से दोनों पक्षों के बीच अविश्वास पनप रहा है।
 
संगठन के अध्यक्ष क्यू तुक्कू ने मंगलवार को हेब्रॉन में अपने मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा तम केंद्र-एनएससीएन (आईएम) वार्ता में कोई गंभीरता नहीं है और कथनी-करनी में अंतर है। विश्वास की कमी आई है।’’
 
एनएससीएन-आईएम के साथ 1997 में संघर्षविराम समझौते के बाद पिछले कई वर्ष से नगा शांति वार्ता जारी है। समझौते के बाद 2015 में एक रूपरेखा करार पर दस्तखत किये गये थे जो अंतिम शांति समझौते का पूर्व प्रारूप है।
 
दोनों पक्षों के बीच गतिरोध का मुख्य विषय एक अलग झंडा होने और भारतीय संविधान में शांति समझौते की गारंटी देने वाला एक अध्याय होने की नगा लोगों की मांग है।
 
उन्होंने कहा कि शांति वार्ता को केंद्र संभाल रहा है, उसके बावजूद एनएससीएन-आईएम ने पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़संकल्प के साथ वार्ता को आगे बढ़ाया है।
 
तुक्कू ने कहा कि जब नगा लोगों के ऐतिहासिक और राजनीतिक अधिकारों को बचाने की बात हो तो कोई बलिदान बहुत बड़ा नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार पर निर्भर करता है कि वह मिलकर काम करे और खोये हुए आधार को वापस पाए। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख