दिल्ली में ऑड-ईवन पर फैंसला आज

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016 (10:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की आप सरकार राजधानी में ऑड-ईवन फॉर्मूले के दूसरे चरण को लागू करने के बारे में गुरुवार को कुछ अहम घोषणा कर सकती है।
 
इससे पहले सरकार ने जनवरी में 15 दिन के लिए ऑड-ईवन को लागू किया था। पहले चरण को सफल बताने वाली दिल्ली सरकार अब इसके दूसरे चरण की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उम्मीद जताई है कि दिल्लीवासी इस फैसले से खुश होंगे।
 
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार ऑड-ईवन फॉर्मुले की घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार शाम 4 बजे कर सकते हैं।
 
सिसौदिया ने दावा किया कि पहले चरण पर मांगी गई प्रतिक्रिया पर दिल्ली वालों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए इसे अच्छा बताया और वह इसके दूसरे चरण का इंतजार कर रहे हैं।
 
ऑड-ईवन को दोबारा लागू करने के बारे में एक फरवरी से 8 फरवरी के बीच सरकार की वेबसाइट और राजधानी में 200 जगहों पर की गईं जनसभाओं के द्वारा 12 लाख से ज्यादा सुझाव जुटाए गए। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया