बालासोर हादसे की जांच करेगी CBI, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान (Live)

Webdunia
रविवार, 4 जून 2023 (18:35 IST)
Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद रेलवे ट्रेक और केबल सुधारने का काम जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ ही घंटों में रेल यातायात बहाल हो जाएगा। शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हो गई। ओडिशा रेल हादसे से जुड़ी हर जानकारी...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में कहा- दो लाइन में पटरी की मरम्मत का काम लगभग हो गया है। इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की गई है।



 
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, डाउन मेन लाइन आज दोपहर 12:05 बजे बहाल कर दी गई है।
<

Down main line made fit at 12:05 hrs today.

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 4, 2023 >-बालासोर रेल हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव फिर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। कहा- बोगियों को पटरी से हटाया गया। हादसे की सही वजह का पता चला।
-रेल मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग में बदलाव से हुआ हादसा। हादसे का कवच से कोई लेना-देना नहीं। ममता ने अपनी जानकारी के अनुसार कहा।
-ओडिशा सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा, गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए 1-1 लाख की मदद। 
-केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा कि मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे की टीम ने पूरी रात काम किया है। मृतकों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने का काम जारी है।
-रेल हादसे के पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए एम्स और दिल्ली के अन्य केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक भारतीय वायुसेना के विमान से ओडिशा पहुंचे।
-ओडिशा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया। भुवनेश्वर और कटक के अस्पतालों में घायलों से करेंगे मुलाकात।
<

#WATCH | Odisha: Union Health Minister Mansukh Mandaviya reaches Bhubaneswar airport.

Mansukh Mandaviya will visit AIIMS Bhubaneswar and Medical College in Cuttack to take stock of medical assistance being provided to the injured victims of #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/xHKeOOjxFj

— ANI (@ANI) June 4, 2023 >-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत में हुए रेल हादसे पर दुख जताया।
-रातभर से रेलवे ट्रेक पर मरम्मत का काम जारी।
-हादसे के बाद से अब तक करीब 90 ट्रेन को रद्द किया गया है जबकि 46 ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही 11 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया