23 राज्यों में फैला Omicron, देशभर में 1400 से ज्यादा मामले

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (16:34 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के नया स्वरूप ओमिक्रोन (Omicron) भारत के 23 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में पहुंच गया है। देशभर में अब तक 1400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप के 1 हजार 431 मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 488 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं या देश से चले गए हैं।
ALSO READ: Corona की 'सुनामी' ला रहे हैं Delta और Omicron वैरिएंट, बोले WHO के चीफ
कोरोना वायरस के नए स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 454 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351, केरल में 118 और गुजरात में 115 मामले सामने आए हैं।
 
संक्रमण का दैनिक आंकड़ा भी बढ़ा : मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के दैनिक मामले 65 दिन बाद 16,000 के आंकडे को पार कर गए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 48 लाख 61 हजार 579 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई है।
 
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं तथा 220 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,81,080 हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख