Biodata Maker

सिंघु बॉर्डर पर किसान ने जहर खाकर दी जान, किसानों में सरकार के खिलाफ गुस्सा

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (21:20 IST)
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों में से एक ने सिंघु बॉर्डर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले भी केन्द्र के कानूनों के खिलाफ और भी किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
 
यह घटना उस समय की है, जब मंच से वक्ता किसानों को संबोधित कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक उसी दौरान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से आए 40 साल के किसान अमरिंदर सिंह ने मंच के पीछे ही सल्फास खा ली। वे चिल्लाते हुए मंच के सामने आए और बोलते-बोलते वहीं बेहोश होकर गिर गए। 
ALSO READ: किसान आंदोलन : जींद में सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसान के मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्हें नजदीक के ही फ्रैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल से किसान का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस घटना से गुस्साए किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
ALSO READ: युवा कांग्रेस ने जान गंवाने किसानों के सम्मान में शुरू किया 'एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम' अभियान
सोनीपत के कुंडली पुलिस थाने में निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि किसान अमरिंदर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का निवासी था। उसे सोनीपत के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इससे पहले 2 जनवरी को गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तराखंड के एक किसान कश्मीर सिंह ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। एक संत ने भी किसानों के समर्थन धरनास्थल पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों, खासकर पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

लखीमपुर खीरी : गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों में शामिल सुहैल के घर से छापेमारी में काले रंग का कपड़ा ATS ने किया बरामद

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

बिहार के चुनावी मैदान में भी परिवारवाद रहा हावी, जीतनराम के बहू, समधन और दामाद जीते, लालू के बेटे तेजप्रताप को मिली शिकस्‍त

सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, 6000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

लैंड बैंक विस्तार के लिए प्लग एंड प्ले मॉडल लागू करें : मुख्यमंत्री

अगला लेख