Padma Awards के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी, 15 सितंबर तक स्वीकार की जाएगी नामांकन और सिफारिश

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (19:13 IST)
padma awards: केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry), नई दिल्ली ने मंगलवार को कहा कि 2025 के पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) के लिए नामांकन और सिफारिश की ऑनलाइन प्रक्रिया (Online process) जारी है और इसके लिए अंतिम तारीख 15 सितंबर है। सभी नागरिक खुद के नामांकन सहित दूसरों के नामांकन के लिए सिफारिश कर सकते हैं।
 
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन/सिफारिशें 1 मई, 2024 से प्रारंभ हो चुकी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है।

ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव की जरूरत पर जोर
 
नामांकन/सिफारिशें सिर्फ ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी : मंत्रालय के बयान के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
 
ये पुरस्कार 'विशिष्ट कार्य' को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है और कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए दिए जाते हैं।

ALSO READ: Munshi Premchand Quotes: हिन्दी साहित्य के उपन्यास सम्राट, मुंशी प्रेमचंद के 10 अनमोल विचार, ये विचार आज भी हैं प्रासंगिक
 
मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को 'लोगों के पद्म' में बदलने के लिए प्रतिबद्ध : मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। सभी व्यक्ति जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। वक्तव्य में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को 'लोगों के पद्म' में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
समाज के लिए नि:स्वार्थ सेवा करने वाले पात्र : इसमें कहा गया कि इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं नामांकन सहित नामांकन/सिफारिशें करें। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में मान्यता के योग्य हैं और जो समाज के लिए नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?
 
इसमें कहा गया है कि नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए जिसमें वर्णनात्मक रूप में उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की उसके संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो। इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

Russia Ukraine War : शांति वार्ता को लेकर असमंजस के बीच रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किया हमला, 1 बच्ची की मौत

अगला लेख