Hanuman Chalisa

ऑनलाइन खरीदी पर अब होगा यह फायदा

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2018 (09:21 IST)
नई दिल्ली। अब ऑनलाइन खरीदी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर बिकने वाली वस्तुओं पर उपभोक्ताओं को एमआरपी के साथ एक्सपायरी डेट जैसी जानकारियां भी अवश्य मिलेंगी। नए साल की शुरुआत के साथ ही इस संबंध में सरकारी नियम सोमवार से लागू हो गया है। इस संबंध में लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) के संशोधित नियम 1 जनवरी से प्रभावी हो गए हैं।
 
जून 2017 में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने नियमों में संशोधन किया था। उस समय कंपनियों को छ: महीने का समय दिया गया था। ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से खरीदारी करने वालों के हितों की रक्षा की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
 
अभी ऑनलाइन बिकने वाले उत्पादों पर केवल एमआरपी लिखी होती है। इस संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नियमों में ताजा बदलाव किए गए थे। ऑनलाइन उत्पादों पर पर्याप्त जानकारियां न होने के चलते उपभोक्ताओं की सुरक्षा से खिलवाड़ की कई शिकायतें मंत्रालय के समक्ष आई थीं।
 
नए नियम प्रभावी होने के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर विक्रेताओं को एमआरपी के अलावा निर्माण की तारीख, एक्सपायरी की तारीख, मात्रा, निर्माता देश और कस्टमर केयर की जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। संशोधित नियमों में अक्षरों और अंकों का आकार भी बड़ा किया गया है ताकि ग्राहक आसानी से पढ़ सकें।
 
इसमें यह भी प्रावधान किया गया है कि एक ही जैसी पैकेटबंद वस्तुओं के लिए अलग-अलग एमआरपी नहीं रखी जा सकेगी। दवा की श्रेणी में रखे जाने वाले चिकित्सा उपकरणों को भी नए नियम के दायरे में लाया गया है। देश में फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया, स्नैपडील, ग्रोफर्स और बिगबास्केट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां कारोबार कर रही हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अगला लेख