Festival Posters

दाहिने की जगह बाएं घुटने का कर दिया ऑपरेशन, NHRC ने जारी किया नोटिस

लाभार्थी होने के बावजूद मरीज से शुल्क भी वसूला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 जून 2024 (16:32 IST)
Operation done on wrong knee : हरियाणा के पानीपत के एक अस्पताल में मरीज के दाहिने घुटने के स्थान पर कथित तौर पर बाएं घुटने का ऑपरेशन किए जाने की खबरों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नई दिल्ली में हरियाणा (Haryana) प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख (DGP) को नोटिस जारी किया है।
 
आयोग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि खबर के अनुसार अस्पताल ने आयुष्मान-भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभार्थी होने के बावजूद मरीज से शुल्क भी वसूला। आयोग ने इस खबर का स्वत: संज्ञान लिया कि पानीपत के एक अस्पताल में एक मरीज के चोटिल दाहिने घुटने के स्थान पर उसके बाएं घुटने का कथित रूप से ऑपरेशन कर दिया गया।

ALSO READ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के फैसले को लेकर कांग्रेस के बारे में क्या बोले शरद पवार
 
बयान के अनुसार खबरों में यह भी कहा गया है जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तब डॉक्टरों ने तत्काल उसके दूसरे घुटने की सर्जरी की लेकिन अब मरीज चल-फिर नहीं पा रहा है। अस्पताल ने उससे 8000 रुपए लिए और उसका आयुष्मान भारत कार्ड भी ले लिया।
 
आयोग ने कहा है कि यदि खबर की विषय-वस्तु में सच्चाई है तो इससे चिकित्सा लापरवाही के कारण पीड़ित के जीवन और स्वास्थ्य के अधिकारों के उल्लंघन जैसे गंभीर मुद्दे उठते हैं। आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उसने इन दोनों से यह भी बताने को कहा है कि अपराधियों के प्रति क्या कार्रवाई की गई और मरीज को क्या कोई मुआवजा दिया गया।

ALSO READ: राहुल गांधी बोले, PM मोदी भी नहीं रोक पाए पेपर लीक
 
एनएचआरसी ने कहा कि ऐसे निजी अस्पतालों, जहां मरीजों का शोषण किया जाता है और उनके साथ क्रूर एवं अमानवीय व्यवहार किया जाता है, पर नजर रखने के अपने दायित्व को निभाने में विफल रहने वाले अधिकारी जवाबदेही से बच नहीं सकते। खबर के अनुसार मरीज के परिवार के सदस्यों की 2006 में एक दुर्घटना में मौत हो गई और तब से वह मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहा था। घर में साफ-सफाई के दौरान वह गिर गया और उसके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

ईरानी मिसाइलों से इजराइल में धमाके, न्यूक्लियर साइट के पास ‘आग के गोले’ गिरे, देखें वीडियो

अगला लेख