ऑपरेशन जिंजर : सेना के एक और खौफनाक बदले का सनसनीखेज खुलासा

Webdunia
रविवार, 9 अक्टूबर 2016 (12:13 IST)
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज खुलासे में एक भारतीय अखबार ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान ने 2011 में दो क्रॉस बॉर्डर खूनी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसमें कुल 13 सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान दो भारतीय सैनिकों के सिर को अपने साथ ले गया था जवाब में भारतीय सैनिक भी तीन पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काट लाए थे। 
 
अंग्रेजी अखबार द हिंदू में छपी खबरों के अनुसार कुछ आधिकारिक कागजात इस बात की पुष्टि करते हैं। इस दौरान भारत और पाक द्वारा दो सर्जिकल स्‍ट्राइक हुए थे जिसमें कुल 13 सैनिक मारे गए थे और उनमें से 6 के सिर कलम हुए थे।
 
कुपवाड़ा बेस 28 डिवीजन के मुखिया रहे रिटायर्ड मेजर जनरल एसके चक्रवर्ती ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग और एग्जेक्यूशन किया था। उन्होंने कार्रवाई की पुष्टि की है, लेकिन अधिक जानकारी देने से इंंकार कर दिया।
 
अखबार ने लिखा कि बदले की कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन जिंजर प्लान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन जिंजर भारतीय सेना की सबसे खौफनाक कार्रवाई में से एक है। क्रॉस बॉर्डर हमला करने से पहले 7 बार रेकी की गई थी और लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। करीब 2 महीने तक रेकी करने के बाद 30 अगस्त 2011 को सेना ने ऑपरेशन जिंजर शुरू किया था।
 
जनवरी 2013 में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने लांसनायक हेमराज का सिर काट लिया था, इसके जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन बदला' को अंजाम देते हुए एक पाकिस्तानी पोस्ट को पूरी तरह खत्म कर दिया था और करीब 6 पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादी मारे गए थे। इससे पहले 2008 में भी भारत ने इसी तरह के एक ऑपरेशन को अंजाम दिया था। 
Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केदारनाथ में इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूटा

भारत पाकिस्तान सीजफायर पर बोले ट्रंप, बड़ी सफलता का श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

अगला लेख