Hanuman Chalisa

खत्म हुआ Operation Kaveri, 11 दिन में सूडान से 3,862 भारतीयों की घर वापसी

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2023 (08:39 IST)
Operation Kaveri : भारत ने संघर्षरत सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के बाद ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान शुक्रवार को समाप्त कर दिया और भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा। 11 दिन तक चले इस ऑपरेशन में सेना की 17 उड़ानों व जहाजों के 5 फेरों से सूडान से 3,862 भारतीय स्वदेश लौट आए।
 
भारत ने सूडान में सेना तथा एक अर्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय वायु सेना के सी130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निकाला गया।
 
उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया तथा भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए। सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए 86 भारतीयों को लाया गया।
 
विदेश मंत्री ने सूडान से लाए गए भारतीयों की मेजबानी तथा निकासी प्रक्रिया में मदद के लिए सऊदी अरब का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार व्यक्त किया।
 
क्या था ऑपरेशन कावेरी : संघर्षग्रस्त सूडान से फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन शुरू होने से पहले केरल में कहा था कि सूडान में गृहयुद्ध की वजह से हमारे कई लोग वहां फंस गए हैं। इसलिए हमने उन्हें सुरक्षित लाने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। इसकी देखरेख केरल के बेटे और हमारी सरकार के मंत्री मुरलीधरन कर रहे हैं।' कावेरी कर्नाटक और तमिलनाडु के दक्षिणी राज्यों से होकर बहने वाली प्रमुख भारतीय नदियों में से एक है। इससे पहले यूक्रेन से लोगों को निकालने के ऑपरेशन को 'ऑपरेशन गंगा' का नाम दिया गया था। 
 
क्या है सूडान का हाल : सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है। इस भीषण लड़ाई में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। सूडान में दोनों पक्षों के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिया। देखते ही देखते भारत ने कुछ ही घंटों में भारतीयों को सूडान से निकालकर भारत पहुंचाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया और इन्हें भारत पहुंचाकर ही दम लिया। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इंडिगो के शेयरों में भूचाल, क्यों बिकवाली कर रहे निवेशक?

आखिर क्या है मरीज के फेफड़ों में जिंदा कॉकरोच का सच

बुरे फंसे तेजप्रताप, सहयोगी ने लगाया मारपीट का आरोप, नंगा कर वीडियो भी बनाया

हमें 'सैंडविच' नहीं, सम्मान चाहिए, क्यों भारतीय विमान यात्री यूरोप की तरह मुआवजे के हकदार नहीं?

बेटी से एयर इंडिया ने लिया 41,000 रुपए किराया, JDU नेता केसी त्यागी ने गुस्से में दी धमकी

सभी देखें

नवीनतम

नियम सबके लिए एक जैसे, फिर IndiGo airlines में ही क्‍यों ध्‍वस्‍त हुआ सिस्‍टम, लाखों यात्री संकट में, क्‍या है पूरा खेल?

Mahindra XUV 7XO से Tata Safari, Hyundai Alcazar और MG Hector Plus को टक्कर देगी महिन्द्रा, अगले साल होगी लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

वंदे मातरम पर बहस के दौरान यह क्या कह गए पीएम मोदी, गुस्से से लाल हुईं ममता बनर्जी

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा मध्यप्रदेश में: भक्ति, धरोहर और इतिहास का संगम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के विकास पर विशेष फोकस

अगला लेख