वालमार्ट-फ्लिपकार्ट डील का विरोध, छोटी कंपनियों को खतरा, जाएंगी हजारों नौकरियां...

Webdunia
मंगलवार, 5 जून 2018 (07:27 IST)
नई दिल्ली। विभिन्न संगठनों ने 16 अरब डॉलर के वालमार्ट- फ्लिपकार्ट विलय सौदे का विरोध किया है। सौ से अधिक संगठनों का कहना है कि इससे छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान होगा और हजारों लोगों की नौकरियां जाएंगी। 
 
इन संगठनों में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और आखिल भारतीय किसान सभा शामिल हैं। संगठनों ने एक खुला बयान जारी कर सौदे से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को रेखांकित किया तथा इसे निरस्त करने की मांग की है।
 
संगठनों ने दलील देते हुए कहा कि सौदे को मंजूरी से देश के खुदरा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों (वालमार्ट और आमेजन) का द्वैधिकार सृजित होगा तथा इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पास बड़े पैमाने पर ग्राहकों के आंकड़े भी उपलब्ध होंगे।
 
चैंबर और एसोसएिशंस ऑफ महाराष्ट्र इंडस्ट्री एंड ट्रेड (सीएएमआईटी) के अध्यक्ष मोहन गुरनानी ने कहा, 'वालमार्ट खासकर चीन से सस्ते सामान की आपूर्ति को लेकर अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए जानी जाती है। इससे स्थानीय विनिर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को नुकसान होगा।'
 
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 16 अरब डालर (1.05 लाख करोड़ रुपये) में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की। 
 
कुल मिलाकर 127 समूह एक साथ आकर वालमार्ट - फ्लिपकार्ट सौदे का विरोध कर रहे हैं। इसमें शामिल अन्य संगठनों में नेशनल फिशवर्कर्स फोरम तथा नेशनल हाकर फेडरेशन शामिल हैं। 
 
वहीं दूसरी तरफ वालमार्ट के कंपनी मामलों के प्रमुख अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि कंपनी भारत को लेकर प्रतिबद्ध है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख