राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने किया अनुराग ठाकुर का जमकर विरोध

Webdunia
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (14:47 IST)
नई दिल्ली। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में मंगलवार को जब सभापति के कहने पर आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखे तब कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने उनका जमकर विरोध किया।
 
सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए। पहले उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए और फिर संस्कृति मंत्रालय के लिए दस्तावेज पटल पर रखवाए।
 
इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के लिए दस्तावेज पटल पर रखवाने के वास्ते वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का नाम पुकारा। ठाकुर खड़े हुए लेकिन कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सदस्यों ने ठाकुर का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा किया। सभापति ने सदस्यों से कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा।
 
ठाकुर ने हंगामे के बीच ही दस्तावेज पटल पर रखे और फिर अपने स्थान पर बैठकर मुस्कुराते हुए एक किताब के पन्ने पलटने लगे। इस दौरान उन्होंने संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ मुस्कुराते हुए बात भी की।
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली की एक चुनावी सभा में ठाकुर ने विवादित नारा लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें प्रचार से 3 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

अगला लेख