Hanuman Chalisa

मुलायम ने अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर चलवाई थीं गोलियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को (10 अक्टूबर 2022) को निधन हो गया। भारत के रक्षामंत्री रहे मुलायम के नाम यूं तो कई उपलब्धियां दर्ज हैं, लेकिन 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना का दाग भी उनके खाते में दर्ज है। गोलीबारी की घटना के बाद से ही उन्हें मुल्ला मुलायम सिंह कहा जाने लगा था। 
 
दरअसल, 1990 के दशक मे राम मंदिर आंदोलन पूरे उभार पर था। उसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा निकाली थी। हालांकि बिहार में लालू यादव ने उन्हें गिरफ्तार करवाकर रथयात्रा को रोक दिया था। मुलायम सिंह यादव उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री थे। 
 
उस समय मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि विवादित स्थल पर परिंदा पर नहीं मार सकेगा। 30 अक्टूबर 1990 को लाखों की तादाद में कारसेवक अयोध्या पहुंचे चुके थे। इसी बीच, कारसेवकों की भीड़ बेकाबू हो गई और 30 अक्टूबर को कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया गया। इस गोलीबारी में 5 कारसेवकों की मौत हुई थी। 
 
इस गोलीकांड के बाद देशभर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कारसेवक और उग्र हो गए। 2 नवंबर को हजारों की संख्‍या में कारसेवक हनुमानगढ़ी की तरफ बढ़ रहे थे। बड़ी संख्या में कारसेवक हनुमानगढ़ी के निकट पहुंच गए। यह विवादित ढांचे के बिलकुल करीब था। दूसरी ओर छतों पर बंदूकधारी पुलिसकर्मी तैनात थे। इसी बीच, सामने से आ रहे कारसेवकों पर सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में करीब डेढ़ दर्जन कारसेवकों की मौत हुई थी। इनमें कोलकाता के कोठारी बंधु भी शामिल थे। 
 
अयोध्या में कारसेवकों पर गोलीबारी की घटना के बाद हिन्दू समुदाय में मुलायम सिंह के खिलाफ काफी गुस्सा देखा गया। लोगों ने उन्हें मुल्ला मुलायम सिंह कहना शुरू कर दिया। इस घटना का मुलायम सिंह को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि मुस्लिम सपा के करीब आए, लेकिन 1990 के गोलीकांड के बाद हुए विधानसभा चुनाव में मुलायम बुरी तरह चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा के कल्याण सिंह मुख्‍यमंत्री बने। 
 
हालांकि बाद में मुलायम सिंह ने इस घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा था कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था। मेरे सामने मंदिर-मस्जिद के साथ ही देश की एकता का भी सवाल था। देश की एकता के लिए मुझे गोली चलवानी पड़ी। 
 
अधिकारियों की पत्नियों ने किया था कमिश्नर का घेराव : मुलायम के गोली चलाने के फैसले के खिलाफ उस समय अयोध्या में एक और दृश्य नजर आया था। फैजाबाद के सेना और सरकारी अधिकारियों की पत्नियां कारसेवकों पर गोलीबारी के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने तत्कालीन कमिश्नर का घेराव कर उनसे सवाल किया कि निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलाई गईं? वे मुख्‍यमंत्री के गलत आदेश को मान रहे हैं। उस समय कमिश्नर के पास महिलाओं के सवालों को कोई जवाब नहीं था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख