Biodata Maker

हमारे नायक महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह, अकबर और औरंगजेब नहीं

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ दादरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 मार्च 2025 (19:22 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath News: मुगल शासक औरंगजेब को लेकर छिड़ी देशव्यापी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि अकबर हो या औरंगजेब, हिन्दुओं के प्रति सबकी मानसिकता एक ही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे आदर्श और राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज हैं, ना कि अकबर या औरंगजेब।
 
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी के कारण बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च को समाप्त होने वाले बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद औरंगजेब को लेकर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दादरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
 
हिन्दुओं के प्रति अकबर, औरंगजेब की सोच एक जैसी : उन्होंने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अकबर हो या औरंगजेब, हिन्दुओं के प्रति सबकी मानसिकता एक ही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकबर कभी नायक नहीं हो सकता। इन्होंने भारत की सनातन परंपरा को रौंदने के लिए तमाम षड्यंत्र रचे। इसके विपरीत, महाराणा प्रताप ने अपने बलिदान से सनातन संस्कृति की रक्षा की। ये राष्ट्रनायक हमारी प्रेरणा हैं। जो इनका सम्मान नहीं करते, वे विकृत मानसिकता के शिकार हैं और उन्हें उपचार की जरूरत है। योगी ने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, स्वधर्म और स्वदेश के प्रति अद्वितीय समर्पण को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक करार दिया।
 
बयान के अनुसार राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) परिसर में महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने उनकी वीरता की गाथा को विस्तार से बयां किया। मुख्यमंत्री ने राणा सांगा की वीरता का भी जिक्र किया। योगी ने जनसभा स्थल से ही गौतमबुद्ध नगर के लिए 1,467 करोड़ रुपए की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
<

राष्ट्र नायकों के सम्मान के बिना वर्तमान पीढ़ी आगे नहीं बढ़ सकती है। राष्ट्र नायकों के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

जनपद गौतमबुद्ध नगर में आज राष्ट्रीय गौरव, वीर शिरोमणि 'हिंदुआ सूर्य' महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास तथा… pic.twitter.com/SwcdyMptU3

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2025 >
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वदेश और स्वधर्म के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। तनिक स्वार्थ के लिए सत्ता के सामने झुकने की बजाय, उन्होंने स्वाभिमान को चुना। योगी ने कहा कि चित्तौड़ के राजवंश में जन्मे और कुम्भलगढ़ में पैदा हुए महाराणा प्रताप ने मात्र 28 साल की उम्र में अकबर के विशाल साम्राज्य से पहला युद्ध लड़ा।
 
महाराणा प्रताप ही सच्चे नायक : योगी ने हल्दीघाटी की प्रसिद्ध लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि 20 हजार सैनिकों के साथ लाखों की सेना का मुकाबला करने वाला योद्धा ही हमारा सच्चा नायक हो सकता है। हल्दीघाटी ने उन्हें राष्ट्रनायक का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने जीवनकाल में मेवाड़ के खोए हुए क्षेत्रों को वापस लेकर अकबर को घुटने टेकने पर मजबूर किया, उनके घोड़े चेतक की स्वामिभक्ति भी अद्भुत थी।
 
योगी ने कहा कि मौजूदा समय में भी हल्दीघाटी की मिट्टी को लोग तीर्थ के रूप में सम्मान देते हैं। यह भारत की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने ब्रजभूमि के रंगोत्सव पर कहा कि विदेशी आश्चर्यचकित हैं कि भारत में कोई भेदभाव नहीं, सब एक साथ रंगों में सराबोर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि आस्था और आजीविका के नए स्रोत खुल रहे हैं। हमारी संस्कृति हमारी समृद्धि का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम, श्रीकृष्ण, महादेव, मां गंगा और मां यमुना की कृपा के साथ ही अब उत्तर प्रदेश पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बरस रहा है।
 
उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर विधर्मियों ने जितनी अफवाह फैलाने की कोशिश की, सनातन धर्मावलम्बियों ने उतनी ही अधिक संख्या में प्रयागराज पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गंगाजल को दूषित बताया गया, मगर शायद उन्हें पता नहीं कि बहता पानी और रमता जोगी कभी अशुद्ध नहीं होता। हर सनातनी त्रिवेणी के पवित्र जल को आस्था के रूप में देखता है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तेजस MK1-A की डिलीवरी रुकी, इजराइल ने क्यों नहीं दिया रडार का सोर्स कोड, कहीं हो ना जाए अमेरिका और फ्रांस जैसी परेशानी

महागठबंधन में सीटों को लेकर क्या अभी भी घमासान, लालू और तेजस्वी से मुलाकात के बाद क्या बोले अशोक गहलोत

घोर नाइंसाफी, शांति के नोबल पुरस्कार के असली हकदार तो ट्रंप ही थे

बेरहम भाभी का खौफनाक कारनामा, देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट, दिवाली की रात बेडरुम में बुलाया और कर दिया खेल

जैश-ए-मोहम्मद महिलाओं को बनाएगा जिहादी, 500 रुपए में बनेंगी आतंकी, मसूद अजहर की बेटी देगी ट्रेनिंग

Deepfake और AI कंटेट पर लगेगी लगाम, केंद्र सरकार बनाएगी नए नियम

Weather Update : दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Bihar : महागठबंधन का बड़ा एलान, तेजस्वी सीएम फेस, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम उम्मीदवार

LIVE: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान, तेजस्वी यादव होंगे CM फेस

बिहार चुनाव : पहले चरण में 178 करोड़पति उम्मीदवार, किसके पास सबसे कम संपत्ति?

अगला लेख