Operation Cauvery : सूडान से निकाले गए 1191 भारतीयों में से 117 क्वारंटाइन में

Webdunia
शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (22:41 IST)
नई दिल्ली। ऑपरेशन कावेरी (Operation Cauvery) के तहत गृहयुद्ध ग्रस्त सूडान (Sudan) से निकाले गए 1,191 भारतीयों में से 117 को क्वारंटाइन (quarantine) में रखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पीत बुखार से बचाव का टीका नहीं लगवाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि वह ऑपरेशन कॉवेरी में विदेश मंत्रालय से करीबी समन्वय कर रहा है।
 
मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार भारतीय मूल के करीब 3,000 यात्रियों को निकाल रहा है। आने वाले यात्रियों के लिए ट्रांजिट जंक्शन पर जरूरी क्वारंटाइन सुविधा मिशन के तहत तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि  अबतक कुल 1,191 यात्री आए हैं जिनमें से इस समय 117 लोग क्वारंटाइन में हैं, क्योंकि उनका पीत बुखार से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को अगले 7 दिन तक कोई लक्षण नहीं होने पर जाने की अनुमति दे दी जाएगी।
 
मंत्रालय ने बताया कि क्वारंटाइन के दौरान इन यात्रियों के लिए मुफ्त रहने, खाने की सुविधा दी जा ही है जिसका प्रबंधन हवाई अड्डा स्वास्थ्य अधिकारी (एपीएचओ) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय कर रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जनरेटिव AI क्या है, सस्ता या मुफ्त जनरेटिव एआई घाटे का सौदा, जानिए कई सवालों के जवाब

PPF, Samriddhi Yojana और NSC पर ब्याज दर घटी या बढ़ी, दिवाली से पहले सरकार का फैसला

लद्दाख को लेकर केंद्र को एक और झटका, अब KDA ने बातचीत से मुंह मोड़ा

बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले अश्लील फोटो, महिलाओं को भेजता था यह मैसेज

बिहार विधानसभा चुनाव में BJP का MP विनिंग फॉर्मूला, बूथ मैनेजमेंट के लिए दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान मसूद को किया नजरबंद, घर के बाहर कड़ी सुरक्षा, बरेली जा रहे थे कांग्रेस सांसद

RSS के 100 साल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की आत्मा का स्पंदन

पीएम मोदी ने इस तरह RSS 100 वर्षों को किया याद, शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में क्या बोले?

केरल में तमिलनाडु के 3 मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक की कर रहे थे सफाई

Weather Update : इन राज्‍यों में फिर बदला मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख