Festival Posters

Weather Update: यूपी में बारिश से हाहाकार, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (08:30 IST)
नई दिल्ली/ लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने लखनऊ में तबाही मचा दी है जिसके चलते लखनऊ के चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है और आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके चलते कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने जिले के सभी सरकारी, गैरसरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कलों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया है।
 
उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और इसके आस-पास के क्षेत्र में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह 15 सितंबर की शाम तक उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना बनी हुई है।
 
स्काईमेट के अनुसार यह धीरे-धीरे दक्षिण उत्तरप्रदेश से होते हुए उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ जाएगा। यह एक बार फिर सशक्त होकर दक्षिण पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल सकता है। मानसून की ट्रफ समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बने हुए गहरे दबाव के केंद्र से गुजरते हुए, सतना, डाल्टनगंज, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।
 
एक और निम्न दबाव की रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से लेकर दक्षिण गुजरात, पश्चिम मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए पूर्वोत्तर बिहार तक फैली हुई है। 18 सितंबर के आस पास एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तट के पास बन सकता है।

 
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने लखनऊ में तबाही मचा दी है जिसके चलते लखनऊ के चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है और आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके चलते कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने जिले के सभी सरकारी, गैरसरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कलों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा सभी सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों को भी बंद किया गया है और प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। बिहार के उत्तरी भागों, सिक्किम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।
 
असम, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान के पश्चिमी भाग, झारखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा और केरल में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि: अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी और मध्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, सिक्किम असम, मेघालय, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
 
हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, दिल्ली, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

एमपी में इंडिगो ने बढ़ाया संकट, सैकड़ों हवाई यात्री फंसे, एयरपोर्ट पर बीती रात, किराया 5 गुना बढ़ा, सबसे ज्‍यादा असर इंदौर में

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

LIVE: विमान किराया बढ़ने की शिकायतों के बीच सरकार का कड़ा रुख

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

अगला लेख