रेलमंत्री ने दी राज्यसभा में जानकारी, कोहरे के कारण 2400 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चलीं

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (22:36 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सर्दियों के इस मौसम में 2,400 से अधिक रेलगाड़ियां 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चलीं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2022 से 29 जनवरी 2023 के बीच 2447 रेलगाड़ियां चार घंटे से अधिक समय के लिए विलंबित हुईं।
 
उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कह कि कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी किराया लागू किया गया है और अभी 144 रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी किराया लागू है। उन्होंने कह कि कि इस समय फ्लेक्सी किराया योजना का दायरा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने बताया कि 2017-18 से 2021-22 तक के 5 साल के दौरान फ्लेक्सी किराए से प्राप्त अतिरिक्त आय करीब 3,357 करोड़ रुपए है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

I Love Muhammad का पोस्टर गिरिराज सिंह के हैंडल से शेयर हुआ, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

लद्दाख में क्‍यों हुआ आंदोलन, कांग्रेस ने बताया यह कारण

करूर रैली भगदड़ पर अन्नामलाई ने दिया बड़ा बयान, क्या एक्टर विजय के समर्थन में है BJP

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- लद्दाख की संस्कृति पर हो रहा हमला

जयशंकर की चाल में फंसा पाकिस्तान, UN में रिएक्शन के चक्कर में खुद को बता दिया आतंक का अड्डा

सभी देखें

नवीनतम

राव नरेंद्र हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, हाईकमान ने उदयभान को हटाया

सुरनकोट में 16 राष्ट्रीय राइफल्स के मुख्यालय के अंदर ग्रेनेड विस्फोट में सेना का जवान शहीद

UP ATS ने 4 कट्टरपंथियों को किया गिरफ्तार, मुजाहिदीन आर्मी बनाकर हिंसा फैलाने की थी साजिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा ने आतंकवादी संगठन घोषित किया, भारत से संबंधों में सुधार के बीच आया फैसला

UPITS 2025 में 2250 प्रदर्शकों और 5 लाख से अधिक आगंतुकों की रही रिकॉर्ड भागीदारी

अगला लेख