Hanuman Chalisa

... तो मोदी ताजमहल और लाल किले के निर्माण का भी श्रेय ले लेते : ओवैसी

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (07:45 IST)
सहारनपुर। एआईएमआईएम के नेता असादुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ताजमहल और लाल किले का निर्माण सालों पहले नहीं हुआ होता तो वह उनका भी श्रेय ले लेते।
 
गांधी पार्क में एक सार्वजनिक रैली में ओवैसी ने खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर और टेबल डायरी पर महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह मोदी की तस्वीर छापने को लेकर भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला।
 
उन्होंने कहा कि हर किसी को पता है कि चरखा दोनों हाथों से चलता है लेकिन मोदी उन तस्वीरों में एक ही हाथ से चरखा चलाते दिख रहे हैं।
 
ओवैसी ने कहा, 'खुशकिस्मती से लाल किला और ताज महल का निर्माण सालों पहले हो गया था नहीं तो प्रधानमंत्री ने उनका भी श्रेय ले लिया होता।' (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

LIVE: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बोले CM योगी, सबूत है तो SIT को दें

अगला लेख