Hanuman Chalisa

पद्मावती दीपिका का सिर सुरक्षित देखना चाहते हैं कमल हासन

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (14:11 IST)
चेन्नई। मशहूर अभिनेता कमल हासन ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मावती की भूमिका निभाने वाली दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा है कि वह चाहते हैं कि अभिनेत्री का सिर सुरक्षित रहे। विभिन्न राजपूत संगठनों और राजनेताओं के विरोध के बीच ‘पद्मावती’ फिल्म को प्रदर्शित करने से रोक दिया गया है।
 
हाल ही में हरियाणा के एक भाजपा नेता ने भंसाली और दीपिका का सिर धड़ से अलग करने वाले को 10 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उनकी पार्टी की ओर से नेता को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
 
हासन ने ट्वीट किया कि मैं चाहता हूं कि दीपिका का सिर सुरक्षित रहे। उनकी स्वतंत्रता और शरीर दोनों का सम्मान करें। उन्होंने ट्वीट किया कि कई समुदायों ने मेरी फिल्मों का भी विरोध किया था। किसी भी बहस में अतिरेक सोचनीय है। भारत की सोच को जगाइए। सोचने का समय है। मां भारत को सुनिए।
 
निर्देशक पर चितौड़ की महारानी को लेकर 'ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़’ करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न राजपूत समूहों और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने ‘तकनीकी मुद्दों’ का हवाला देते हुए फिल्म के आवेदन को वापस कर दिया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख