पहलगाम आतंकी हमले के बाद वायुसेना का 'आक्रमण', एक्शन में दिखी नौसेना

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना आक्रमण के नाम से बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। इस युद्धाभ्यास में राफेल, सुखोई SU 30 और मिराज 2000 युद्धक विमान शामिल है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (10:28 IST)
Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। वायुसेना ने इस अभ्यास का नाम 'आक्रमण' रखा गया है। इस युद्धाभ्यास में राफेल, सुखोई एसयू-30, मिराज-2000 समेत कई लड़ाकू विमान दम दिखा रहे हैं। नौसेना ने भी अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। ALSO READ: पानी रोका तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, 5 बिन्दुओं से समझें सिंधु जल संधि की कहानी
 
बताया जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास में पायलट पहाड़ी और जमीनी दोनों ही लक्ष्यों पर हमला करने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं। युद्ध अभ्यास के लिए पूर्वी क्षेत्र से भी कई लड़ाकू और परिवहन विमान पहुंचाए गए। इस युद्धाभ्यास के तहत भारतीय वायुसेना के पायलट लंबी दूरी की उड़ानें भर रहे हैं। पायलटों को वास्तविक युद्ध जैसा अनुभव देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। इस अभ्यास की शीर्ष स्तर पर भी निगरानी के जा रही है। इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के शीर्ष पायलट भाग ले रहे हैं, इन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी में अभ्यास कराया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक में भी भारतीय वायुसेना की अहम भूमिका रही थी। इस हमले में  वायुसेना ने मिराज-2000 विमानों का उपयोग किया था। ALSO READ: क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर
 
इधर भारतीय नौसेना के आईएनएस सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। इसने समुद्र की सतह के पास टारगेट को निशाना बनाया। भारतीय नौसेना ने एक्स पोस्ट में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ये हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ। आत्मनिर्भर भारत के लिए गर्व का क्षण है।
<

#IndianNavy's latest indigenous guided missile destroyer #INSSurat successfully carried out a precision cooperative engagement of a sea skimming target marking another milestone in strengthening our defence capabilities.

Proud moment for #AatmaNirbharBharat!@SpokespersonMoDpic.twitter.com/hhgJbWMw98

— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 24, 2025 >
आतंकवादियों ने मंगलवार 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर हमला किया। इसमें 26 भारतीय और 2 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद फंसे पर्यटकों के लिए रेलवे ने जम्मू एवं कटरा से विशेष ट्रेन चलाईं

LOC: पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश

LIVE: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर

अगला लेख