पाक ने 12 नाव जब्त की, 65 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

Webdunia
शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (16:35 IST)
अहमदाबाद। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात तट के पास शनिवार को करीब 65 मछुआरों को पकड़ा और उनकी 12 नावों को जब्त कर लिया। इस वर्ष जनवरी से भारतीय मछुआरों को पीएमएसए द्वारा पकड़े जाने की यह चौथी सबसे बड़ी घटना है।
 
एनएफएफ के सचिव मनीष लोधारी ने बताया, 'पीएमएसए के कर्मियों ने गुजरात के तट पर करीब 65 मछुआरों को पकड़ा और उनके 12 नाव जब्त कर लिए।'
 
लोधारी ने बताया, 'ओखा और पोरबंदर के ये मछुआरे पांच दिन पहले गुजरात तट की तरफ निकले थे और आज उन्हें पकड़ लिया गया।' उन्होंने कहा कि करीब 11 नाव पोरबंदर की और एक ओखा की थी।
 
एनएफएफ के अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में मछुआरों से जानकारी मिली जो वायरलेस फोन सेट के माध्यम से उनके संपर्क में हैं।
 
लोधारी ने कहा, 'ये सभी 65 मछुआरे अब भी अरब सागर के मध्य में हैं और पीएमएसए के कर्मियों ने इन्हें घेर रखा है और एक नाविक ने मुझे यह जानकारी दी है।'
 
इस वर्ष अप्रैल में पीएमएसए ने गुजरात के 47 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी आठ नावों को जब्त किया था जबकि मार्च में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात तट के जाखू बंदरगाह के नजदीक 48 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था और आठ नाव जब्त की थीं। (भाषा)
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

Kangchenjunga Express Accident : रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

आपके पास है Wagon R Car तो ऐसे करें देखभाल, जानिए आसान से Tips

कौन बनेगा 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष, अब भी असमंजस बरकरार

कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे : अश्विनी वैष्णव