Publish Date: Fri, 03 Apr 2020 (16:36 IST)
Updated Date: Fri, 03 Apr 2020 (16:44 IST)
जम्मू। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Corona Virus) से लड़ाई में जुटी है, वहीं पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। अहम बात तो पाकिस्तान में भी करीब 2500 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
इस बीच, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को की गई गोलीबारी में 5 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुंदरबानी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।