भारतीय सीमा में घुसा पाक विमान, कुछ ही मिनटों में लौटा

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (07:40 IST)
जम्मू। पाकिस्तान का एक विमान आज भारत की हवाई सीमा में जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में देखा गया, लेकिन कुछ ही मिनट में वह अपनी सीमा में लौट गया।
 
बहुत नीचे उड़ान भर रहे इस विमान को अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल ने देखा और इसकी सूचना दी।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छह पंखों वाली, रूपहले रंग की एक उड़ने वाली वस्तु उसकी सीमा चौकी से देखी गई, जिसने दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर भारतीय हवाई सीमा में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीएसएफ के दिल्ली मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।
 
भारतीय वायुसेना से बीएसएफ ने खबर की पुष्टि करने को कहा है क्योंकि उड़ने वाली उस वस्तु को सेना के सिर्फ एक जवान और वहां काम कर रहे कुछ असैन्य नागरिकों ने देखा है। हालांकि भारतीय वायुसेना का कहना है कि उसके राडार पर ऐसा कुछ नहीं दिखा है। (भाषा) 

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख