बीएसएफ की गोलीबारी से पाकिस्तान को भारी नुकसान

Webdunia
गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (15:03 IST)
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राम अवतार ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में बल की तरफ से पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों पर की गई गोलीबारी में उनके सैनिकों को भारी नुकसान पहुंचा है। 
 
पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद बीएसएफ के जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद अवतार ने पत्रकारों से कहा कि बीएसएफ की जवाबी गोलीबारी में उनका आधारभूत ढांचा बुरी तरह नष्ट हो गया है, उनके पैनल, हथियारों और चौकियों को भारी नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने आज सुबह पौने सात बजे कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखकर एक घुसपैठियों को ललकारा और जब वह नहीं रुका तो उसे गोली मार दी।
 
उन्होंने बताया कि घने कोहरे के कारण अगले कुछ दिनों में घुसपैठ की घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। मारा गया घुसपैठिया पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला था।
 
अवतार ने कहा कि बीएसएफ की हमेशा से ही सीमा पर शांति बनाए रखने की कोशिश रहती है, लेकिन पाकिस्तान हमेशा स्थिति को बिगाड़ता है। उसकी तरफ से कल की गई गोलीबारी इसी का एक हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि यह घुसपैठिया बहुत कम उम्र का था और या तो वह कोई गाइड था अथवा वह अन्य संदिग्ध लोगों का सहयोगी रहा होगा। 
 
उन्होंने बताया कि घुसपैठ होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ पहले से ही काफी सतर्क है और जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है। जवान हर चुनौती का सामना करने और दुश्मन के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख