पाकिस्तानी सैनिकों ने 10वें दिन भी तोड़ा सीज फायर, LoC पर इन स्थानों पर गोलीबारी

पाकिस्तानी सेना की तरफ से जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने स्थित एलओसी पर गोलीबारी की गई।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 4 मई 2025 (09:14 IST)
Pakistan ceasefire violation : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (Loc) पर 5 जिलों के 8 स्थानों से पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबार का भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ALSO READ: भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि 3 और 4 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना की चौकियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने स्थित एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने तुरंत और प्रभावी तरीके से इसका जवाब दिया।
 
भारत और पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते को 25 फरवरी 2021 को नवीनीकृत किए जाने के बाद से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बहुत कम देखी गई थीं।
 
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के कुछ घंटों बाद 24 अप्रैल की रात से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं। ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा
 
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में एलओसी के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करने के बाद, पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर और फिर जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। पुंछ जिले के मेंढर और जम्मू जिले के परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी की गई।
 
भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच हाल में हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी। ऐसा बताया गया है कि इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी को लेकर उसे चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे : राहुल गांधी

दृष्टिबाधित बच्चों का शुभकामना गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

नमामि गंगे योजना को लेकर कांग्रेस का दावा, मोदी और नीतीश सरकार ने ऐसी कर दी नदी की हालत

अगला लेख