बाज नहीं आ रहा पाक, LOC के पास की गोलीबारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
रविवार, 29 नवंबर 2020 (15:25 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास अग्रिम चौकियों एवं गांवों में शनिवार रातभर बिना उकसावे के गोलीबारी की और एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में करोल कृष्णा, मन्यारी और पंसार में सीमा पार से गोलीबारी की, जिसका सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रविवार तड़के सवा चार बजे तक गोलीबारी जारी रही।

उन्होंने बताया कि भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। पाकिस्तानी जवानों द्वारा पिछले आठ महीनों में संघर्ष विराम समझौते के लगातार उल्लंघन की घटनाओं ने सीमावर्ती गांवों के लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है।

मन्यारी गांव के निवासी धरम पॉल ने कहा, जीवन बहुत मुश्किल है और हमें हर रात पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनी जान बचाने के लिए भूमिगत बंकरों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से मोर्टार के गोले दागे जाने और गोलीबारी किए जाने के कारण पिछले दो साल में गांव में करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पॉल ने कहा, पाकिस्तान ने हमारा जीवन मुश्किल बना दिया है।उन्होंने कहा कि कोई भी सीमा पर रह रहे लोगों की बात नहीं सुन रहा है, जो मोर्टार के गोले और गोलीबारी को झेल रहे हैं और इसके बावजूद भी टिके हुए हैं। इस बीच, बीएसएफ ने शनिवार सुबह जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में आईबी के पास से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध ड्रोन पर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने भारतीय जमीन की ओर आ रही ड्रोन जैसी उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह तत्काल पाकिस्तानी सीमा में लौट गई। सुरक्षाबल सीमा पर कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान पिछले कई महीनों से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

डिजिटल अरेस्ट से 100 करोड़ ठगी के मामले में भारत में पहली बार सजा, 9 लोगों को उम्रकैद

TVS Apache RTX 300 Adv : टीवीएस की धांसू बाइक, जानिए क्या रहेगी कीमत, कितने दमदार रहेंगे फीचर्स

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

पीएम ऑफिस पहुंचाई गई फुकुशिमा की मिट्टी, पहली बार होगा इसका इस्तेमाल

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, पुलिस को कर्जदार होने का अंदेशा

अगला लेख