LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, 1 जवान शहीद, सेना ने दिया करारा जवाब

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (20:12 IST)
जम्‍मू। पाकिस्तान सेना द्वारा एलओसी पर स्‍नाइपर गोलीबारी किए जाने से एक भारतीय जवान शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई में उस पार पाकिस्तानी सेना को क्षति पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। रक्षाधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया। शहीद हवलदार निर्मल सिंह हरियाणा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर रायफल से दागी गई गोलियां लगने से सेना के हवलदार निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनके साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने उठाकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने आखिरकार शाम को दम तोड़ दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।
इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया के विमान में जलकर मर गए यात्री, DNA जांच से कैसे होगी शवों की पहचान?

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर अटैक, दुनिया में हड़कंप

ईरान पर इजराइल के अटैक से भारतीय बाजार लहूलुहान

गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश भाजपा के सांसदों-विधायकों की लेंगे क्लास, पचमढ़ी कल से शुरु होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

अगला लेख