LOC पर पाकिस्तान ने बरसाए गोले, 2 लोग जख्मी

सुरेश डुग्गर
जम्‍मू। एलओसी से सटे राजौरी के नौशहरा सेक्टर में कलाल इलाके में पाक सेना की ओर से शुक्रवार देर रात से शुरू की गई गोलाबारी अभी भी जारी है। शनिवार तड़के पाक सेना ने गोलाबारी में वृद्धि करते हुए कलाल गांव को अपना निशाना बनाया।

गांव पर जब पाक सेना ने गोले दागे उस समय लोग सोए हुए थे। करीब ढाई बजे पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया एक शैल गांव में एक घर पर गिरा। उस समय गहरी नींद में सो रहे पति-पत्नी दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
 
जम्मू-कश्मीर में संसदीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही पाकिस्तान ने सीमांत इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। आए दिन हो रहे इस संघर्ष विराम के उल्लंघन के कारण सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। हालांकि भारतीय सेना भी पाक सेना को कड़ा जवाब दे रही है, लेकिन इसके बावजूद भी पाक सेना गोलाबारी को जारी रखे हुए है।
 
नौशहरा सेक्टर के कलाल गांव में हुई गोलाबारी में घायल हुए दंपति की पहचान 32 वर्षीय संजीव कुमार व उसकी पत्नी रीता कुमारी के रूप में हुई है। दोनों घायलों को परिजनों ने गांववालों की मदद से उपजिला अस्पताल नौशहरा पहुंचाया। पाकिस्तान की इस हरकत पर लोगों में आक्रोश है।
 
उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। यही नहीं उन्होंने क्षेत्र में बंकरों के निर्माण की मांग भी उठाई है ताकि वह गोलाबारी के दौरान सुरक्षित रह सकें। भारतीय जवान इस गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं, परंतु पाकिस्तान अभी भी रुक-रुककर गोलाबारी जारी रखे हुए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

डॉक्टर को 8 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 3 करोड़ ठगे

CM के काफिले की गाड़ियों में मिलावटी ईंधन, BPCL ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

महाराज ने बार-बार किया बलात्कार, गर्भपात भी कराया, पश्चिम बंगाल की एक और महिला की दर्दभरी दास्तां

पुरी रथ यात्रा में अत्यधिक देरी से नवीन पटनायक नाराज

पीएम मोदी ने बताया, भारत क्यों है सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता

अगला लेख