Pakistan : पीएम शहबाज शरीफ बोले- इमरान की सरकार में विपक्ष के कई नेता जेल भेजे गए

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (22:00 IST)
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने देश के नाम संबोधन दिया। शरीफ ने कहा कि इमरान की सरकार में विपक्ष के कई नेता जेल भेजे गए। हम पर जो इल्जाम लगाए गए हैं, वे साबित नहीं हुए हैं। हमने कानून का सामना करने से इंकार नहीं किया। इमरान सरकार में बदले की कार्रवाई होती थी। इमरान खान की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार करने पर हुई।

पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान के लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ा दी है। पीटीआई के लोग सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर दहशतगर्दी कर रहे हैं। पीटीआई समर्थकों ने तोड़फोड़ की, आगजनी की है। इन लोगों ने देश और देशवासियों को खतरे में डाला है। इन लोगों ने देश के दुश्मन की तरह सरकारी संस्थानों पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया है।
 
पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि जो काम दुश्मन नहीं कर सका वह पीटीआई ने कर दिया। NAB ने कानून के तहत इमरान पर कार्यवाही की थी। अल कादिर ट्रस्ट केस में इमरान खान पर कार्यवाही हुई और इमरान ने मुल्क को जलाने का काम किया है। हिंसा करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख