पाकिस्तान ने 2020 में रोजाना 15 बार दागे गोले, 5246 बार किया सीजफायर का उल्लंघन

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (17:15 IST)
जम्मू। पाक सेना ने जम्मू कश्मीर में 814 किमी लंबी एलओसी तथा 264 किमी लंबे इंटरनेशनल बॉर्डर पर वर्ष 2020 में रोजाना औसतन 15 बार गोलों की बरसात की है। बावजूद इसके सीमाओं पर संघर्ष विराम को लागू करने की मजबूरी को भारतीय सेना ढो रही है।
 
सेना ने जारी किए गए आंकड़ों में इसे स्वीकार किया है कि पिछले साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के बकौल, वर्ष 2020 में पाक सेना द्वारा 5246 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में समस्या पैदा करने के लिए पाकिस्तान आसान लक्ष्य तलाश रहा : डीजीपी
26 नवंबर 2003 को जम्मू-कश्मीर की पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा व एलओसी पर सीजफायर लागू करने का समझौता तो हुआ पर वह अब खात्मे की कगार पर है। सेना कहती है कि प्रतिवर्ष पाक सेना सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि करते हुए भारतीय पक्ष को मजबूर कर रही है कि वह भी उसी की भाषा में उत्तर दे।
ALSO READ: पाकिस्तान की जम्मू में माहौल बिगाड़ने की साजिश, कस्बों और गांवों में तलाशी अभियान तेज
सेना की नॉर्द कमान के चीफ ले. जनरल वाईके जोशी ने सेना दिवस पर कहा कि पाक सेना ने वर्ष 2019 में भी 3824 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। और पिछले साल किए जाने वाला सीजफायर उल्लंघन 17 सालों में सबसे ज्यादा था। उनके बकौल, वर्ष 2019 में भी औसतन पाक सेना ने प्रतिदिन 10 बार गोले व गोलियां बरसाईं जिनका भरपूर जवाब दिया गया। इस कारण दोनों ओर सैन्य व असैन्य क्षति उठानी पड़ी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख