पाकिस्तान के इस दावे को भारतीय सेना ने किया खारिज...

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (15:33 IST)
जम्मू। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख द्वारा किए गए उन दावों को गुरुवार को खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके लोगों ने नियंत्रण रेखा पर सीमापार गोलीबारी में भारत के 11 जवानों को मार गिराया है।
उत्तरी कमांड के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने गुरुवार को कहा, पाकिस्तान की ओर से 14, 15 और 16 नवंबर को हुई गोलीबारी में कोई जनहानि नहीं हुई है। पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख का 14 नवंबर को भारतीय सैनिकों को मार गिराने का दावा गलत है। बाद में उत्तरी कमान के टि्वटर हैंडल पर भी यही बात पोस्ट की गई।
  
पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख राहील शरीफ ने बुधवार को दावा किया था कि जिस दिन भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी कर पाकिस्तान के सात जवानों को मार गिराया था, उसी दिन उनके सैनिकों ने भारत के 11 जवानों को मार गिराया था।
 
उन्होंने कहा था, जिस दिन हमारे सात जवान सीमा पर शहीद हुए थे, उसी दिन हमने भारत के 11 जवानों को मार गिराया। उन्होंने दावा किया था कि ताजा झड़पों में पाकिस्तान ने 40-44 भारतीय सैनिकों की हत्या की, लेकिन भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया।
 
राहील ने कहा था कि भारत को साहस दिखाते हुए यह स्वीकार करना चाहिए कि उसके जवानों की मौत हुई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

मई में बढ़ी भारत की बेरोजगारी दर, महिलाओं पर दिखा ज्यादा असर, जानिए क्या हैं आंकड़े

UP : अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत, 12 से ज्‍यादा घायल

PM मोदी ने चल रहे संघर्षों पर जताई चिंता, बोले- यह युद्ध का युग नहीं...

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख