Hanuman Chalisa

हाफिज सईद के दामाद ने रची थी पंपोर हमले की साजिश

Webdunia
मंगलवार, 28 जून 2016 (10:50 IST)
पंपोर। दक्ष‍िण कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के पीछे हाफिज सईद के दामाद खालिद वलीद का हाथ था। शनिवार को हुए इस आतंकी हमले में 8 जवान शहीद हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।
 
सूत्रों के अनुसार खुफि‍या एजेंसियों को शक है कि पंपोर में आतंकी घटना का मास्टरमाइंड हाफिज का दामाद खालिद ही है। खालिद लगातार अपने हैंडलर और लश्कर कमांडर सैफुल्लाह के संपर्क में था।
 
उल्लेखनीय है कि इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लश्कर ने ली थी। लश्कर प्रमुख ने बयान दिया था कि भारतीय सुरक्षा बलों पर कश्मीर की आजादी तक हमले होते रहेंगे।
 
दूसरी ओर सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के दौरान भीषण मुठभेड़ के कुछ समय बाद ही अर्धसैनिक बल और सेना के बीच इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया कि किसके कर्मियों ने आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने दोनों आतंकवादियों को जवाबी गोलीमारी में मार गिराने का दावा किया, वहीं सीआरपीएफ ने गलत तरीके से श्रेय लेने पर विरोध दर्ज कराया।

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख