पंकज चौधरी : मोदी कैबिनेट में फिर ली मंत्री पद की शपथ, पार्षद से की राजनीतिक जीवन की शुरुआत, 7 बार के सांसद

Webdunia
रविवार, 9 जून 2024 (23:30 IST)
Pankaj Chaudhary again took oath as minister in Modi cabinet : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में बनी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार-तीन में दूसरी बार राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले 7 बार के सांसद पंकज चौधरी ने नगर निगम के पार्षद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। चौधरी ने 1991 के बाद 1996 और 1998 में भी लगातार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई।  
 
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की कुर्मी जाति से आने वाले चौधरी ने 1989 में नगर निगम के पार्षद का चुनाव निर्दलीय जीता और फिर गोरखपुर के उप महापौर चुने गए। बाद में चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 1991 में महराजगंज संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीत गए।
 
चौधरी ने 1991 के बाद 1996 और 1998 में भी लगातार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई, लेकिन 1999 में वह समाजवादी पार्टी के कुंवर अखिलेश सिंह से पराजित हो गए। चौधरी ने 2004 में फिर अपनी खोई सीट जीत ली लेकिन 2009 में कांग्रेस के हर्षवर्धन सिंह ने उन्हें पराजित कर दिया।
ALSO READ: पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ
इसके बाद 2014 में चौधरी महराजगंज से पांचवीं बार निर्वाचित हुए और 2019 और 2024 का चुनाव लगाताकर जीतकर इस संसदीय क्षेत्र में दूसरी बार हैट्रिक लगाई। सात बार के सांसद चौधरी ने मोदी सरकार-दो में वित्‍त राज्‍यमंत्री के रूप में कार्य किया और मोदी सरकार-तीन में दूसरी बार राज्यमंत्री पद की शपथ ली। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

सूखी गंगा में नाव की तरह बह गई कारें, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Noida में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, मणिपुर और नागालैंड के 33 महिलाएं समेत 73 लोग गिरफ्तार

AAP ने केजरीवाल की रिहाई को लेकर BJP मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

अगला लेख
More