दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि संसद की कार्रवाई स्थगित

Webdunia
सोमवार, 24 नवंबर 2014 (10:38 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा के वर्तमान सदस्य हेमेंद्रचंद्र सिंह और कपिल कृष्ण ठाकुर तथा राज्यसभा के वर्तमान सदस्य मुरली देवड़ा के निधन पर दोनों सदनों की बैठकें उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गईं।
 
संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार को पहला दिन था। दोनों सदनों की बैठकें राष्ट्रगान के साथ शुरू हुईं। लोकसभा में सदन की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नए सदस्यों रंजना बेन भट्ट, श्रीमती प्रीतम गोपीनाथ मुंडे और तेजप्रताप सिंह यादव को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
 
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने मंत्रिपरिषद के विस्तार के दौरान उसमें शामिल किए गए नए सहयोगियों का सदन से परिचय कराया। तत्पश्चात अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन को दो वर्तमान सदस्यों हेमेंद्र चंद्र सिंह और कपिल कृष्ण ठाकुर के निधन की दुखद सूचना दी। 
 
उन्होंने सदन के कुछ पूर्व सदस्यों अमिताव नंदी, एम एस संजीवी राव, अवैद्यनाथ, सैफुद्दीन चौधरी, संजय सिंह चौहान, ब्रहमदत्त और राज्यसभा के वर्तमान सदस्य मुरली देवड़ा के निधन पर सदन की ओर से शोक जताया।
 
उन्होंने जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में आई सबसे विनाशकारी बाढ़ और आंधप्रदेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवाती तूफान हुदहुद की वजह से हुए बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान पर दु:ख प्रकट किया। उन्होंने 3 अक्टूबर को पटना में दशहरा के अवसर पर मची भगदड़ में 33 लोगों के मारे जाने का भी उल्लेख किया। 
 
अध्यक्ष ने दो वर्तमान एवं कुछ पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक जताया और प्राकृतिक आपदाओं और भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। दिवंगत सदस्यों और प्राकृतिक आपदाओं में मारे गए लोगों के सम्मान में कुछ पल मौन रखने के पश्चात सदन की बैठक आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। उधर राज्यसभा में बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने भाजपा के मेघराज जैन को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
 
इसके बाद उन्होंने उच्च सदन के वर्तमान सदस्य मुरली देवड़ा के निधन का जिक्र किया। देवड़ा का सोमवार को निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा उच्च सदन में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
 
सभापति ने प्रख्यात योग विशेषज्ञ बीके एस आयंगर, उच्च सदन के पूर्व सदस्यों लेखराज बचानी, सरदार जगदेव सिंह तलवंडी और एस एस राजेंद्रन के निधन का भी जिक्र किया तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मुरली देवड़ा, कुछ पूर्व सदस्यों तथा आयंगर को श्रद्धांजलि देने के बाद उच्च सदन की बैठक आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?