Sansad Hamla : 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजे गए चारों आरोपी, कोर्ट में क्या बोले वकील

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (19:12 IST)
Parliament security breach : संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले 4 आरोपियों को पटियाला कोर्ट 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर रिमांड को बढ़ाया जा सकता है। संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  UAPA की धाराओं और IPC सेक्शन 120B, 452के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पुलिस ने रात भर पूछताछ की है। 

कल संसद की कार्यवाही के दौरान अचानक दो युवक मनोरंजन और सागर दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और उन्होंने पीले रंग का धुआं स्प्रे किया। इस दौरान सदन के अंदर अफरा-तफरी मच गई। सांसदों और वहां मौजूद मार्शल ने आरोपियों को काबू में किया।

वकीलों ने मांगी 15 दिन की रिमांड : मीडिया खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट से कहा कि कैन को महाराष्ट्र से खरीदा गया था। आरोपी अलग-अलग स्थानों से हैं। ऐसे में आरोपियों को लखनऊ, गुरुग्राम और मैसूर से लेकर क‌ई जगहों पर लेकर जाना है। आरोपियों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी है, इसलिए 15 दिन की रिमांड दी जाए।
 
ALSO READ: संसद में मंत्रियों और सांसदों के लात-घूसों की न जरूरत थी और न ही उम्‍मीद
इन चार में से लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूदने और केन के जरिए धुआं फैलाने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन डी हैं। 
 
संसद के परिसर में नारेबाजी कर केन के माध्यम से धुआं फैलाने वाले नीलम आजाद और अमोल शिंदे भी शामिल है। इस पूरी साजिश में 6 लोग शामिल थे।

1 आरोपी अभी भी फरार : पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल 6 लोग शामिल हैं जिनमें से पांच लोगों को पकड़ लिया गया है। एक शख्स ललित झा अभी फरार है। ये सभी लोग विक्की शर्मा नाम के शख्स के घर में रुके हुए थे। विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। संसद के अंदर से पकड़े गए दोनों शख्स की पहचान पहचान मनोरंजन और सागर के रूप में हुई है। संसद भवन के बाहर से जिन 2 लोगों को पकड़ा गया है, उनकी पहचान नीलम और अमोल के रूप में हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख