Hanuman Chalisa

अंतरिक्ष मिशन को आसान बना सकती है धातु-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (12:41 IST)
नई दिल्ली, (इंडिया साइंस वायर) भारत, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। एक नये अध्ययन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने धातु-कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) बैटरी पर महत्वपूर्ण शोध किया है। शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह के कृत्रिम वातावरण में लिथियम-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी की तकनीकी व्यवहार्यता को दर्शाया है। लिथियम-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी का उपयोग न केवल पेलोड के भार को कम कर सकता है, बल्कि अंतरिक्ष मिशनों के लॉन्च की लागत को भी कम कर सकता है।

इस अध्ययन से जुड़े प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर चंद्र शेखर शर्मा का कहना है कि मंगल मिशन 2024 जैसे भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन में ऊर्जा वाहक के रूप में धातु-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी के उपयोग से पेलोड का भार घटाया जा सकता है। उन्होंने इसकी प्रौद्योगिकी के लिए पेटेंट भी दायर किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

चंद्र शेखर शर्मा आईआईटी हैदराबाद के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर शर्मा भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा स्थापित स्वर्णजयंती फेलोशिप के इस वर्ष के प्राप्तकर्ता भी हैं। वह भारत के मंगल मिशन के लिए ऊर्जा वाहक के रूप में धातु-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी की वैज्ञानिक समझ और तकनीकी विकास पर शोध कर रहे हैं। उनका अध्ययन, शोध पत्रिका मैटेरियल्स लेटर्स में प्रकाशित किया गया है।

फेलोशिप के एक भाग के रूप में शोधकर्ताओं का लक्ष्य धातु-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी तकनीक का एक प्रोटोटाइप विकसित करना और मंगल मिशन में इस तकनीक की व्यवहार्यता का पता लगाना है। इसके अंतर्गत, विशेष तौर पर सतह के लैंडर और रोवर्स के लिए कार्बन डाईऑक्साइड गैस का उपयोग किया जाएगा, जो मंगल ग्रह के वातावरण में प्रचुरता से उपलब्ध है। धातु-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी का विकास द्रव्यमान और आयतन में कमी लाने के साथ उच्च विशिष्ट ऊर्जा घनत्व प्रदान करेगा, जो पेलोड के भार में कमी लाएगा और ग्रहीय-मिशन की लॉन्च लागत को कम करेगा।

इस शोध का एक अन्य आयाम धातु-कार्बन डाईऑक्साइड बैटरी प्रौद्योगिकी का विकास करना भी है, जो जलवायु में कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन पर रोक लगाने के लिए एक स्वच्छ विकल्प के रूप में उभरी है। धातु-कार्बन डाईऑक्साइड में, लीथियम-आयन बैटरियों की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा घनत्व प्रदान करने और कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने की प्रभावी क्षमता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

अगला लेख