Hanuman Chalisa

डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम ने शुरू की 'बस हेल्प डेस्क' सेवा

Webdunia
सोमवार, 7 जनवरी 2019 (22:23 IST)
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम ने बस यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 'बस हेल्प डेस्क' सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
 
 
कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि 'बस हेल्प डेस्क' अपने उपभोक्ताओं को हर बोर्डिंग पॉइंट पर यात्रा संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्रदान करेगी।

इसके द्वारा यात्रियों को मुफ्त पानी की बोतल, मुफ्त वाईफाई कनेक्टिविटी और मुफ्त पोर्टर सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। पेटीएम उपभोक्ता बस बोर्डिंग पॉइंट पर पेटीएम बस जैकेट पहने क्रू से संपर्क करके इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
 
पेटीएम के उपाध्यक्ष अभिषेक राजन ने कहा कि एक कंज्यूमर ब्रांड के तौर पर पेटीएम नवोन्मेष में अग्रणी रहा है। अक्सर यह पाया गया है कि मुसाफिरों को तय बोर्डिंग पॉइंट पर बस का इंतजार करते हुए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए पेटीएम ने यह हेल्प डेस्क सेवा को लांच किया है, जो अपनी तरह की पहली सेवा है, जो पेटीएम पर बस टिकट बुक करने वाले सभी उपभोक्ताओं को सुविधाजनक यात्रा अनुभव मुहैया कराने में मदद करेगी।
 
उन्होंने कहा कि अभी यह हेल्प डेस्क चेन्नई में कोयमबेडू, इंदौर में राजेन्द्र नगर, अहमदाबाद में इस्कॉन क्रॉस रोड, जयपुर में सिंधी कैम्प, पुणे में संगमवाड़ी, मुंबई में सायन, दिल्ली में आरके आश्रम, हैदराबाद में लकड़ी का पुल, यशवंतपुर में कलासीपालयम, आनंद राव सर्कल तथा बेंगलुरु में माडिवाला में उपलब्ध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

MP Weather Update: पारा 45 डिग्री के पार, आग उगलती गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए MP में मानसून की एंट्री डेट कौनसी है

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

अगला लेख