महू में अब शांति, चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद जुलूस के दौरान हुआ था पथराव व आगजनी

WD News Desk
सोमवार, 10 मार्च 2025 (09:40 IST)
(Image: X)
भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जिसका जश्न देश भर में मनाया गया। कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर जाए और जीत का जश्न मनाने लगे। मध्य प्रदेश में इंदौर से लगे शहर महू में निकल रहे विजय जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। 
 
बात इतनी बढ़ गई कि पथराव शुरू हो गया। जंगल में आग की तरह यह खबर पूरे शहर में फैल गई तो पांच जगह पथराव हुआ। वाहनों में तोड़फोड़ हुई। पेट्रोल बम फेंके गए और दुकानों में आग लगा दी गई। देखते ही देखते शहर में शांति भंग हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
 
शुरुआत जामा मस्जिद मार्ग से हुई और पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पत्थरबाजी होने लगी। पथराव में 5-6 लोग घायल होने की खबर है।   
 
सू‍चना मिलने पर पुलिस पहुंची और भीड़ को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। इंदौर और आसपास के थानों से फोर्स भेजा गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति पर काबू ‍किया। 
 
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह देर रात महू पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि महू में अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
 
आशीष सिंह ने कहा सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहे हैं उसमें से चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: 2 जुलाई के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें नई कीमतें

बम-बम भोले के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्मू से पहला जत्था रवाना

पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर रवाना, ब्रिक्स को लेकर क्या बोले?

Weather Update: हिमाचल में 11 जगह बादल फटने से तबाही, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

बाइक टैक्सी को केंद्र सरकार की हरी झंडी, लेना होगी राज्य सरकार की भी मंजूरी

अगला लेख