कार से खतरनाक करतब करना पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया युवक पर 12 हजार का जुर्माना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (15:38 IST)
Performing a dangerous stunt with a car proved costly:  गाजियाबाद के एक निवासी को काले रंग की एसयूवी (SUV) में खतरनाक करतब करने के आरोप में पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क (Shastri Park) इलाके में हिरासत में लिया गया और उस पर 12,000 रुपए का जुर्माना (fined Rs 12,000) लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: DGCA ने Air India पर लगाया 80 लाख का जुर्माना, Airlines ने तोड़ा ये नियम
 
पुलिस ने किया वाहन जब्त : पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। युवक की पहचान अंशुल चौधरी (22) के रूप में हुई है। टिर्की ने कहा कि तीन अप्रैल को एक व्यस्त सड़क पर काले शीशे वाली काली महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ खतरनाक करतब वाला वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स' पर आया।
 
वीडियो के आधार पर वाहन की तलाश की : उन्होंने कहा कि इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक पुलिस टीम ने वाहन की तलाश शुरू की जिसे बाद में शास्त्री पार्क इलाके में पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि कार यातायात के लिए अधिकृत मार्ग के विपरीत चल रही थी और उसकी नंबर प्लेट भी ऐसे डिजाइन वाली थी जिस पर उसका पंजीकरण नंबर नहीं दिख रहा था।

ALSO READ: आयकर नोटिस से तिलमिलाई कांग्रेस, कहा- भाजपा से भी वसूलें जुर्माना
 
टिर्की ने कहा कि आरोपी पर 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने एक रील शूट करने के लिए करतब किया और 'फॉलोअर्स' की संख्या बढ़ाने के लिए क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे : राहुल गांधी

दृष्टिबाधित बच्चों का शुभकामना गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

नमामि गंगे योजना को लेकर कांग्रेस का दावा, मोदी और नीतीश सरकार ने ऐसी कर दी नदी की हालत

चौकड़ी भूल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के समर्थन में आए रूस और चीन

मुंबई लोकल ट्रेन हादसे पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, रेल से गिरकर 5 यात्रियों की हुई थी मौत

अगला लेख