shiv chalisa

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पहली बार 73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (00:25 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पिछले साल नवंबर के बाद पहली बार 73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल शुक्रवार को 7 पैसे महंगा होकर 73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह पिछले साल 29 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
अन्य बड़े महानगरों में कोलकाता और मुंबई में भी इसके दाम 7-7 पैसे बढ़े और क्रमश: 75.02 रुपए तथा 78.57 रुपए प्रति लीटर रहे। चेन्नई में यह 8 पैसे महंगा होकर 75.77 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। 
 
चारों महानगरों में शुक्रवार को डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में डीजल 66.31 रुपए, कोलकाता में 68.05 रुपए, मुंबई में 69.40 रुपए और चेन्नई में 70.01 रुपए प्रति लीटर पर रहा।
 
तेल विपणन कंपनियां दैनिक आधार पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और डॉलर की तुलना में रुपए की विनिमय दर की समीक्षा करती हैं तथा दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम तय करती हैं। कीमतों में बदलाव सुबह 6 बजे से प्रभावी होता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

यूट्यूबर सलीम के मामले में CM योगी ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

सिंगापुर और जापान दौरे में जीवंत कर्मयोग का उदाहरण बने मुख्यमंत्री योगी

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

अगला लेख