Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: एमपी और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए अन्य नगरों के दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: एमपी और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, जानिए अन्य नगरों के दाम
नई दिल्ली , बुधवार, 1 नवंबर 2023 (10:38 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपाट बनी हुई हैं। सोमवार सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड 81.28 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 87.41 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। तेल कंपनियों दवारा पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है। मध्यप्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में पेट्रोल सस्ता हुआ है, वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा, हिमाचल, केरल, ओडिशा और उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल थोड़ा महंगा हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मराठा आरक्षण आंदोलन : सर्वदलीय बैठक में उद्धव को नहीं बुलाया, मंत्री हसन मुशरिफ की गाड़ी पर हमला