UP और पंजाब में कम हुए पेट्रोल-डीजल के भाव, कच्चे तेल के दामों में भी गिरावट जारी

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (10:15 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार गिरावट देखने में आ रही है।  डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब किसी तरह से हरे निशान में रहते हुए 69.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) गिरकर 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
देशी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। देश में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 38 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है। पंजाब में पेट्रोल 48 और डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है। इसी तरह झारखण्ड, असम, कर्नाटक और तमिलनाडु में पेट्रोल-डीजल के भाव गिरे हैं। दूसरी ओर बिहार में पेट्रोल 30 और डीजल 28 पैसे महंगा हो गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 69 और डीजल 66 पैसे महंगा हो गया है। आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.80 और डीजल 94.40 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख