पेट्रोल-डीजल मामले में सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (23:48 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को संसद के आगामी सत्र में घेरेगी। 
        
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरियां भर रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतें 104 डॉलर प्रति बैरल से घटकर आधी से भी कम लगभग 50 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी हैं, लेकिन केंद्र लगातार तेल की कीमतें बढ़ाए  जा रही है। 
        
उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें जहां कम होनी चाहिए थीं वहीं केंद्र इस पर 11 बार एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा चुका है और उसे आम जनता की कोई परवाह नहीं है। 
        
कांग्रेस नेता ने कहा कि श्रीलंका भारत से ही तेल का आयात करता है लेकिन वह इसे अपने यहां 50 रुपए प्रति लीटर से भी कम कीमत पर बेच रहा है लेकिन केंद्र सरकार जनता पर बोझ डालकर अपनी तिजोरियां भर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज रखने का आरोप

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

Union Budget 2025-26 : बजट में गृह मंत्रालय को 2.33 लाख करोड़ रुपए आवंटित, पुलिस बलों को मिलेगा इसका बड़ा हिस्सा

Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 नक्‍सली ढेर, तलाश अभियान जारी

अगला लेख