Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel price: पेट्रोल डीजल के दाम में 51वें दिन भी अपरिवर्तित, जानिए महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (09:07 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार 9 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी नहीं बदले हैं और भाव जस-के-तस हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 51वें दिन भी राहत मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए लीटर मिल रहा है, वहीं सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 और डीजल 79.74 लीटर है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल 97.28, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74, परभणी में पेट्रोल 114.42 और डीजल 98.78, श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.49 और डीजल 98.24 तथा जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एलन मस्क का बड़ा फैसला, खत्म की 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील