फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, मुंबई में डीजल 100 पार, जानें 4 महानगरों में क्या हैं दाम

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (08:24 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम आदमी को शनिवार को एक और झटका लगा। पेट्रोल-डीजल के दामों में 9 अक्टूबर भी को लगातार 5वें दिन वृद्धि की गई। ताजा वृद्धि के बाद मुंबई में डीजल 100 रुपए लीटर के पार निकल गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
 
ऑइल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 103.54 रुपए से बढ़कर 103.84 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 92.12 रुपए से 92.47 रुपए प्रति लीटर हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं।
 
4 प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगा है। यहां डीजल आज 100 के पार चला गया जबकि पेट्रोल 110 रुपए के स्तर को पार करने के करीब है। ताजा रेट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.83 रुपए जबकि डीजल 100.29 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.84 व डीजल 92.47, मुंबई में पेट्रोल 109.83 व डीजल 100.29, कोलकाता में पेट्रोल 104.52 व डीजल 95.58 व चेन्नई में पेट्रोल 101.27 व डीजल 96.93 रुपए प्रति लीटर रहा। आज को मिलाकर पिछले 5 दिनों की लगातार बढ़ोतरी से दिल्ली में पेट्रोल करीब डेढ़ रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

सरकार ने जब सारी संपत्ति बेच ली फिर उसकी नजर वक्फ पर पड़ी : रामगोपाल यादव

इजराइल के एयर स्ट्राइक में गाजा में 27 लोग मारे गए, 70 से अधिक अन्य घायल

वैश्विक व्यवस्था में हो रही उथल-पुथल, हर क्षेत्र को खुद पर ध्यान देना होगा : जयशंकर

जद (यू) नेता ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर इस्तीफा दिया

क्या प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले न्यासों में गैर हिंदुओं को जगह मिलेगी : इम्तियाज जलील

अगला लेख