चुनाव से पहले महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मांगी सऊदी अरब से मदद

Webdunia
रविवार, 10 मार्च 2019 (15:55 IST)
नई दिल्ली। आम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले पेट्रोल - डीजल के दामों में फिर से तेजी को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सऊदी अरब से कच्चे तेल की दरों को उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। 
 
पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले एक महीने में 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके पीछे मुख्य रुप से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव समाप्त होने की उम्मीद के साथ - साथ तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के सहयोगी रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती बढ़ाने की घोषणा शामिल है। चीनी-अमेरिका व्यापार युद्ध से वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आई है।
 
प्रधान ने शनिवार रात भारत की यात्रा पर आए सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल - फलीह के सामने ईंधन की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया और कीमतों को कम करने में अहम भूमिका निभाने की मांग की है। 
 
प्रधान ने अल - फलीह के साथ बैठक के बाद ट्वीट में कहा, 'मैंने ईंधन की बढ़ रही कीमतों पर अपनी चिंताअल - फलीह के सामने जाहिर की है और कीमतों को उचित स्तर बनाए रखने के लिए उनसे सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।' 
 
रविवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, 'प्रधान ने कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक और वैश्विक तेल बाजार में संतुलन बनाए रखने में सऊदी अरब की भूमिका का उल्लेख किया।' बयान में कहा गया है कि प्रधान ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी को लेकर चिंता जताई। प्रधान ने ओपेक समेत अन्य देशों के उत्पादन में कटौती के निर्णय को देखते हुए भारत को कच्चे तेल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 
 
दोनों मंत्रियों ने हाल में हुई भू - राजनीतिक घटनाक्रमों का वैश्विक तेल बाजार पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर भी चर्चा की है। हालांकि , इसमें भारत की मांग के संबंध में अल - फलीह ने क्या कहा इसके बारे में नहीं बताया गया है। 
 
पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 2.12 रुपए और 2.03 रुपए की तेजी आई है। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 72.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.54 रुपए प्रति लीटर पर था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

अगला लेख